अवैध शराब के मामले में बघौली पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी

शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’ बघौली:

बघौली : बुधवार की सुबह अवैध कच्ची शराब के उत्पादकोउत्पादकों पर कहर बन कर टूटी । सुबह जब लोगों की नींद खुली तब तक बघौली थाना क्षेत्र में बघौली पुलिस टीम व आबकारी की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए लहन समेत अवैध शराब बरामद कर ली ।

प्राप्त विवरण के अनुसार बघौली थानाध्यक्ष फूलचन्द्र सरोज, उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार, हेड कांसट्रेबल श्याम अचल मौर्य, आरक्षी सुरेन्द्र कुमार के साथ आबकारी की टीम के साथ हरदोई लखनऊ राजमार्ग पर अवैध शराब के हब के रूप में विकसित हो रहे मुनेन्द्रपुरवा में छापेमारी की । जहाँ लगभग 200 लीटर अवैध कच्ची शराब समेत राजमार्ग के किनारे गड्ढो में लगभग 1500 किलो लहन नष्ट किया व झाडि़यो से 10 अवैध शराब की भट्ठियां बरामद की । संयुक्त टीम की छापेमारी से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कम्प मच गया है । बघौली थानाध्यक्ष ने https://www.indianvoice24.com से बातचीत में कहा कि आरोपियो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।