अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की कैंपबेल खाड़ी में आज तड़के ढाई बजे भूकम्प के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता छह दशमलव एक मापी गई। राष्ट्रीय भूकम्प विज्ञान केन्द्र के अनुसार, भूकम्प का केन्द्र जमीन से 75 किलोमीटर नीचे था। भूकम्प से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।