अंजली गौतम का गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन, राष्ट्रपति को देंगी सलामी

राजेश पुतोहित, भवानीमंडी

ग्वालियर :- नगर के श्री रणवीर सिंह गौतम की सुपुत्री कुमारी अंजली गौतम का चयन 26 जनवरी 2021 गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन हुआ है वह 1 से 31 जनवरी तक नई दिल्ली में रहेंगी गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली हेतु चयन से पूर्व जिला स्तर विश्वविद्यालय स्तर 10 दिवसीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में 24 नवंबर से 4 दिसंबर तक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में सहभागिता की और अपनी कला वा हुनर के प्रदर्शन के बाद मध्यप्रदेश में इन्होंने छात्रा विंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से जै सी मिल महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ कविता गुप्ता ने बताया कि छात्रा का चयन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हुआ है छात्रा के चयन पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ कल्पना शर्मा व समस्त महाविद्यालय स्टाफ व परिवार जनों ने हर्ष जताया।