अनुराग ठाकुर भारतीय जनता पार्टी की गुजरात गौरव यात्रा में लिया हिस्सा

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज सुरेंद्रनगर जिले में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात गौरव यात्रा में हिस्सा लिया। 
ध्रांगधरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही सरदार पटेल के एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार किया है। श्री ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार तीर्थ स्थलों को पुर्नविकसित कर रही है और देश की समृद्ध धार्मिक विरासत का संरक्षण कर रही है। उन्‍होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने लोगों के लिए बुनियादी ढांचे का विकास सुनिश्चित करके गुजरात को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। श्री ठाकुर सुरेन्द्रनगर और लिमडी में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।