ससुरालीजनों से पीड़ित विवाहिता ने पुलिस कप्तान से लगायी न्याय की गुहार

सिराथू, कौशांबी : कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी बेल्हा निवासी सोनी यादव की शादी इलाहाबाद के धूमनगंज थाना क्षेत्र में 6 वर्षो पूर्व हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी बीच मारपीट कर विवाहिता को भगा दिया है। मामला अदालत में विचाराधीन है।

आरोप है कि कुछ दिनों पूर्व विवाहिता के पति और नंदोई विवाहिता के मायके बेल्हा आए थे और विवाहिता के साथ मारपीट और अभद्रता की है। विवाहिता के साथ तमाम तरह के जुल्म किए गए हैं। जिसकी फरियाद लेकर पुलिस कप्तान कार्यालय में उसने तहरीर दी है।