ज़िला कांग्रेस कार्यालय पर मिठाई बांट मनाई खुशियां

ब्यूरो हरदोई- 


ज़िला कांग्रेस कार्यालय पर अनुसूचित जाति विभाग के जिला चेयरमैन पी. पी. वर्मा व अल्पसंख्यक कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष आफताब हैदर को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह मिलने पर हरदोई एनएसयूआई के ज़िलाध्यक्ष अमलेंद्र त्रिपाठी ने मिठाई बांटी।

ज़िला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया, इसकी अध्यक्षता कांग्रेस छात्र संगठन के ज़िला अध्यक्ष अमलेंद्र त्रिपाठी ने की और बैठक को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी ही एकलौती जहां एक साधारण कार्यकर्ता को सम्मान देती है, हरदोई ज़िले को सम्मान देने के लिए प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया !

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति विभाग ज़िला उपाध्यक्ष उर्मिला वर्मा, ज़िला सचिव राजाराम वर्मा, ज़िला प्रवक्ता देवदत्त कोरी, श्रीपाल वर्मा , NSUI ज़िला महामंत्री हिमांशु कोरी ज़िला सचिव NSUI अचल शुक्ला, ब्लॉक अध्य्क्ष NSUi विकाश कैथवार कार्यालय प्रभारी रेहाना बानो , सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे!