कल नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान को दो जंगली नर कैट मिले हैं। यह जानकारी देते हुए लखनऊ जू के निदेशक आर के सिंह ने बताया कि ये जंगली नर कैट विशाखापट्टनम स्थित प्राणी उद्यान से वन्य जीव विनिमय योजना के अन्तर्गत लाये गये हैं। इन बिल्लियों की उम्र लगभग 03 वर्ष है। इन्हें अभी आइसोलेशन में रखा गया है। कुछ समय बाद इन बिल्लियों को दर्शकों के डिस्प्ले हेतु रखा जायेगा।