23 अगस्त 2018ः- गांधी भवन हाल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत आयोजित जनपदीय आशा सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्षा मीरा अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि सांसद अंशुल वर्मा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस0के0 रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया।
इस अवसर पर आशाओं को सम्बोधित करते हुए अध्यक्षा ने कहा कि आशा स्वास्थ्य विभाग की सबसे मजबूत कड़ी है और आशाओं के माध्यम से ही गांव स्तर की गर्भवती महिलाओं, धात्री बालिकाओं एवं कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल होती है । वह गांव-गांव जाकर अपने दायित्वों निर्वहन करती है। उन्होने आशाओं के लम्बित भुगतान के सम्बन्ध में कहा कि उनकी मुख्य चिकित्साधिकारी से बात हो गयी है और शीघ्र ही आशाओं का लम्बित मानदेय दिलाया जायेगा।
सम्मेलन में जनपद की तीन अच्छे कार्य करने वाली आशा संगिनी को प्रथम पुरस्कार 05 हजार रू0, द्वितीय पुरस्कार 03 हजार रू0 व तृतीय पुरस्कार के रूप में 02 हजार रू0 प्रदान किया गया। इसी तरह सभी ब्लाकों में अच्छा कार्य करने वाली तीन-तीन आशाओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 05 हजार, द्वितीय पुरस्कार 02 हजार एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में 01 हजार रू0 तथा प्रमाण-पत्र जिला पंचायत अध्यक्षा एवं मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्रदान किये।
सांसद ने कहा कि आशाओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किये जा रहे कार्य सराहनीय है और आशाओं के माध्यम से गांव – गांव में स्वास्थ्य सेवायें पहुंचायी जाती है। उन्होने कहा कि आशायें अपने दायित्वों का निर्वहन अपना कर्तव्य समझ कर करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी आशाओं की सराहना करते हुए कहा कि आशाओं की सभी समस्याओं का निस्तारण समय से कराने के साथ उनके मानदेय का भुगतान तत्काल कराया जायेगा।
कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 विजय कुमार सिंह, डा0 विजय कुमार, डा0 प्रेम कुमार यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डब्ल्यू0एच0ओ0, डा0 सुरेश अग्निहोत्री सहित अन्य चिकित्सक सहित समस्त जनपदीय आशायें आदि मौजूद रही।