घर मे घुसकर नाबालिग से दुराचार के प्रयास का मुकदमा दर्ज

              टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गाँव मे पड़ोसी युवक द्वारा घर मे घुसकर जबरन दुराचार के प्रयास में आरोपी के विरुद्ध  मुकदमा दर्ज किया गया।
           पीड़िता की माँ ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने देवर के साथ रिश्तेदारी में गई हुई थी।उसकी 13 वर्षीय बेटी घर पर थी।बुधवार की रात समय लगभग 9 बजे पड़ोसी युवक मन्नी पुत्र रामचन्द्र घर मे घुसकर जबरन उसके साथ दुराचार करने की कोशिश की।बेटी के शोर मचाने पर उसके पड़ोस में रह रही उसकी देवरानी व अन्य परिजनों के दौड़ने पर आरोपी बेटी को छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ने पीड़िता की माँ की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध नाबालिग से छेड़छाड़ एवं पास्को एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कार्यवाही शुरू की।