गेहूं क्रय केंद्रों पर धन उगाही हो रही है। ऐसी ही धन उगाही को लेकर किसान ने एक क्रय केंद्र के प्रभारी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडिओ वायरल होते ही हड़कम्प मच गया है। एडीएम ने मामले की जांच बैठा दी है और जांच के वाद कार्यवाई की बात कही है।
गेंहू खरीद केंद्रों पर किसी प्रकार किसानों को दिक्कत न हो इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी निर्देश जारी किए है लेकिन किसानों के शोषण की बातें हर रोज सामने आ रही है। एक किसान ने एक ऐसा ही वीडिओ वायरल किया है जो क्रय केंद्रों की हकीकत की पोल खोल रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडिओ अहिरोरी विकास खंड के ब्योरापुर के सहकारी समिति के सचिव ब्रजेश कुमार का है। वीडिओ में साफ देखा जा सकता है कि वह किस तरह से पैसे ले रहा है। हालांकि किस किसान ने वीडिओ बनाया और वायरल किया यह पता नही चला है लेकिन बताया जा रहा है कि 50 रुपये प्रति कुंतल हो रही वसूली का वीडिओ है।
मामले में एडीएम विमल कुमार अग्रवाल ने सफाई देते हुए बताया कि 10 रुपये किसान से लिये जाएंगे जो भाड़े आदि के रूप में होते है लेकिन वह पैसा किसान को चेक के माध्यम से भुगतान हो जायेगा। फिर भी उन्होंने मामले की जांच के लिए एआरओ को भेजकर रिपोर्ट तलब करने की बात कही है।
–