‘अब बोलेगा इण्डिया – डांस पे चांस’ के लिए ऑडिशन ज़ारी

डी वायरस पीकॉक डांस कम्पनी द्वारा आयोजित किए जाने वाले कल्चरल कॉम्पटीशन ‘अब बोलेगा इण्डिया – डांस पे चांस’ के लिए ऑडिशन ज़ारी हैंं । इस कार्यक्रम के तहत सोलो, ड्युएट और ग्रुप श्रेणी में नामांकन कराया जा सकता है ।

नामांकन और ऑडिशन लखीमपुर व लखनऊ में 6 जुलाई, 7 कानपुर और उन्नाव, 14 शाहजहांपुर और सीतापुर, 18 जुलाई को पलिया कलां, 21 जुलाई को हरदोई व लखनऊ को होंगे । कार्यक्रम के निर्देशक सलमान क़ुरैशी, प्रबन्धक अंचल सिंह व आयोजक पूजा श्रीवास्तव हैंं । आईवी24 न्यूज़ (indianvoice24.com) इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है । कार्यक्रम के विषय में किसी भी तरह की जानकारी के लिए आप सब चैनल के लखनऊ प्रभारी अवनीश मिश्र (+91 97954 54954) से सम्पर्क कर सकते हैं ।