मसुरिया दीन मौर्य, अजुहा, कौशाम्बी

अजुहा कौशाम्बी- कौशाम्बी जिला के अजुहा वार्ड नंबर 2 अम्बेडकर नगर धोबीघाट तालाब पर सरकारी योजना से हो रहे सौन्दर्यीकरण के कुछ हिस्से में मोहल्ले के पूर्व सभासद व भाइयों द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा था, जिसके संबंध में बीते दिनों खबर भी प्रकाशित हुई थी । जिससे बौखलाए दबंगों ने खबर चलाने वाले पत्रकार को जान से मारने की धमकी भी दी थी । मामले का संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत अजुहा अधिशासी अधिकारी सूर्यप्रकाश गुप्ता ने आनन- फानन मौके पर पहुंच कर अवैध कब्जाधारी को नोटिस तामील कराते हुए तत्काल काम बंद कराने हेतु आदेश पारित किया था । बावजूद बेखौफ दबंग ने काम जारी कर रखा था । जिस पर तत्काल अधिशासी अधिकारी, लेखा लिपिक साकेत चन्द्र श्रीवास्तव के साथ पहुँच कर अवैध निर्माण को रुकवा दिया और दबंग द्वारा कराये जा रहे अवैध निर्माण को गिराने की बात कही । साथ ही चौकी इंचार्ज अजुहा विजय कुशवाहा को किसी प्रकार का निर्माण शुरू न होने देने हेतु निर्देशित किया ।
मौके पर करन सिंह जिला महामंत्री भाजपा पि. व. कौशाम्बी, नगर सह संयोजक अजुहा भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ वर्तमान चेयरमैन अनिल कुमार, जिला सदस्य आई टी विभाग भाजपा कौशाम्बी विजय कुमार तथा अवैध निर्माण की खबर चलाने वाले पत्रकार मसुरिया दीन मौर्य सहित कस्बे के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।