कनेक्टिविटी न होने से सात दिन से बैंक कार्य ठप, खाता धारक परेशान रोज करते हैं इंतजार

          हरदोई– बेहटागोकुल स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में सात दिनों से बीएसएनल कनेक्टिविटी न होने से ग्राहकों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है शाखा में कोई भी काम नहीं हो पा रहा है। पैसा निकासी सहित सभी जरूरी कामजात पूरी तरह ठप पड़े हैं, शाखा में आने वाले सैकड़ों बुजुर्ग उपभोक्ताओं को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है ।
         डिजीटल इंडिया का दावा इन दिनों ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त बेहटागोकुल में पूरी तरह फेल होता नजर आ रहा है शुक्रवार  को महेंद्र पाल ,राजेंद्र कुमार ऋषभ सिंह ,मेवालाल ,कमलेश रामौतार, सहित सैकड़ों लोग सुबह से लेकर दोपहर तक ये लोग शाखा में केवल इसी इंतजार में बैठे रहे कि आखिर सरकारी इंटरनेट सेवा बीएसएनल का सर्वर कम्प्यूटर में कनेक्ट हो तो उनके पैसे निकलें या जमा हों। लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी जब कम्प्यूटर नहीं चले तो यह सब मायूस होकर वापस लौट गए। इस संबंध में शाखा प्रबंधक सचिन सिंह ने बताया कि मौसम की बजह से ये दिक्कत आ रही है अधिकारियों को लिखित रूप से बता भी  दिया गया है जल्द ही सुधार के लिए प्रयास हो रहे है सम्भवतः एक से दो दिन में सब सही हो जाएगा।