
(प्रख्यात भाषाविद्-समीक्षक)
डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय
तथाकथित भारत बन्द के समय आतंकवाद फैलाने में बहुजन समाज पार्टी के अतिरिक्त काँग्रेस, समाजवादी पार्टी इत्यादिक नेताओं की ‘जघन्य’ भूमिका दिख रही है। इसके साथ ही आतंकवाद को रोकने में केन्द्र और राज्य की सरकारें नाकाम रही हैं। ‘मन की बात’ सुनानेवाला यदि ‘भारत बन्द’ आतंकी आन्दोलन आरम्भ होने से पहले ही ‘न्यायालय के मन्तव्य’ को लेकर ‘देशवासियों के नाम’ सन्देश दे दिया होता तो दहाई की संख्या में लोग मारे नहीं जाते; निर्दोष लोग की सम्पदा आग के हवाले नहीं की जाती तथा सामान्य जनजीवन आतंकित नहीं किया जाता। इस कोण से भी जाँच करने की आवश्यकता है। सबसे पहले उक्त आतंकी गतिविधियों में जिस भी दल के जितने नेता झण्डाबरदारी कर रहे थे, सभी की गिरिफ़्तारी कर, अतीव कठोर दण्ड देने की ज़रूरत है।