हरदोई- जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है।एसपी आलोक प्रियदर्शी ने जिले की पुलिस विभाग में ऐतिहासिक बदलाव करते हुए जिले भर के 25 थाने में 23 थाना प्रभारियों को ताश पत्तों की तरह फेंट दिया और कई थानेदारों की कुर्सी सरका दी तो कई नए लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने जिले में बड़ा फेरबदल किया है।एसपी ने पुलिस लाइन में सम्बद्ध प्रभारी निरीक्षक सुधीर त्यागी को कोतवाली देहात,बिलग्राम के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह को मल्लावां,मल्लावां के प्रभारी निरीक्षक अमर जीत सिंह को बिलग्राम,पुलिस लाइन से अमर सिंह रघुवंशी को पिहानी,कोतवाली शहर में तैनात संतोष कुमार तिवारी को सुरसा अतरौली इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र को शाहाबाद पाली में कार्यवाहक के रूप में तैनात गोपाल नारायन को पाली का प्रभारी निरीक्षक तैनात किया है।
एसपी ने क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर ओपी तिवारी को अतरौली,संडीला से इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह को लोनार,पचदेवरा इंस्पेक्टर महेश पाल सिंह को बघौली में तैनाती दी है।क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर राजकरण शर्मा को माधौगंज व जावेद अहमद को कछौना कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक तैनात किया है।कछौना के इंस्पेक्टर जीतेन्द्र मोहन सरोज को पचदेवरा की कमान सौंपी है।वहीं कोतवाली देहात के राकेश चंद्र आनन्द को टड़ियांवा व पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर ज्ञान प्रकाश तिवारी को हरपालपुर का कोतवाल बनाया गया है।टड़ियावां थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव को वहां से हटाकर मंझिला व चौकी कल्यानमल के इंचार्ज फूलचन्द्र सरोज को हरियाँवा का थाना प्रभारी बनाया है।
इनकी थानेदारी गयी
-
प्रभारी निरीक्षक सुरसा सिराजुद्दीन,
- प्रभारी निरीक्षक हरपालपुर राय सिंह यादव
- प्रभारी निरीक्षक माधौगंज सुरेंद्र कुमार सोनकर
- प्रभारी निरीक्षक पिहानी में तैनात रहे श्यामबाबू शुक्ल की थानेदारी वापस, एसपी ने इनको क्राइम ब्रांच में तैनाती दी
- बघौली के एसओ रहे इरशाद अहमद एसएसआई पिहानी
- हरियावां थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर एसएसआई अतरौली ।