शिव यादव-
बिलग्राम- जिलाधिकारी पुलकित खरे ने पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी व क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू के साथ राजघाट स्थित गंगा तट पर जायजा लिया और कल्पवासियों की सुविधाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम सत्येंद्र सिंह, तहसीलदार राजेश कुमार, नमामि गंगे प्रकल्प के जिला संयोजक प्रवीण सिंह, नीरज विद्यार्थी व शैलेन्द्र सिंह आदि रहे।