भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय सैन्य प्रशिक्षण अभ्‍यास “ऑस्‍ट्रा हिन्‍द 22” कल से

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय सैन्य प्रशिक्षण अभ्‍यास ”ऑस्‍ट्रा हिन्‍द 22” कल से राजस्‍थान के महाजन फील्‍ड फायरिंग रेंज में शुरू होगा। यह 11 दिसम्‍बर तक चलेगा। ऑस्‍ट्रा हिन्‍द श्रृंखला का यह पहला अभ्‍यास है जिसमें दोनों देशों की सेनाओं के सभी अंगों की टुकडियां हिस्‍सा लेंगी। ऑस्‍ट्रेलिया की सेना की सेकेण्‍ड डिवीजन की 13वीं ब्रिगेड के सैनिक अभ्‍यास स्‍थल पर पहुंच गये हैं। भारतीय सेना की तरफ से डोगरा रेजिमेंट के सैनिक भाग ले रहे हैं।

    ऑस्‍ट्रा हिन्‍द वार्षिक अभ्‍यास होगा जो भारत और ऑस्‍ट्रेलिया में बारी-बारी से आयोजित किया जाएगा।

   इसका उद्देश्‍य सैन्‍य संबंधों को सकारात्‍मक बनाना और एक-दूसरे की अच्‍छी परिपाटियों को अपनाना है। साथ ही इसका लक्ष्‍य संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति स्‍थापना जनादेश के तहत अर्ध-मरूस्‍थलीय क्षेत्रों में अभियान चलाने के लिए मिलकर काम करने की क्षमता बढाना है।