सपा ने कहा वायदे पूरे न कर सकी भाजपा बांट रही शराब

हरदोई- पासी सम्मेलन में लंच बॉक्स में वितरित किये गए शराब के क्वार्टर को लेकर समाजवादी पार्टी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।सपा एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहाकि भाजपा के पास सीबीआई शराब पैसा और पुलिस है।जनता भाजपा के साथ नही है और ऐसे में अब भाजपा यही करेगी।वहीं सपा प्रवक्ता जितेंद्र वर्मा जीतू ने कहाकि भाजपा अपने वायदे पूरे नही कर पा रही है और अब इतने निम्न स्तर पर गिर गयी है कि लुभाने के लिए शराब बांट रही है।ऐसे में चुनाव आयोग को ऐसे मामलों को संज्ञान में लेकर कार्यवाई करना चाहिए। समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत जनता से सीधे जुड़ेगी सपा हरदोई।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी विकास भजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत 7 जनवरी से 20 जनवरी तक आठों विधानसभा में पार्टी के पदाधिकारियों एवं पूर्व प्रत्याशियों के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी गांव गांव जाकर जनसंपर्क करेगी।