प्राकृतिक चिकित्सा-पद्धति मे पथरी की औषधि दवा के रूप मे जामुन का प्रयोग

निम्नलिखित मात्रानुसार जामुन का औषधीय प्रयोग करें। जामुन के सामान्य रूप से कोई साइड-इफेक्ट नहीं देखे गये हैं। फिर भी किसी व्याधि के उपचार मे चिकित्सीय परामर्श आवश्यक है।

--10-20 मिली जामुन का रस
--3-5 ग्राम-चूर्ण
--50-100 मिली-काढ़ा
  • पथरी (विशेषकर गुर्दे व मूत्रमार्ग मे पथरी) होने पर जामुन का सेवन करें। पके हुए जामुन के फल को खाने से पथरी गल कर निकल जाती है।
  • जामुन के 10 मिली रस में 250 मिग्रा सेंधा नमक मिला लें। कुछ दिनों तक दिन में 2-3 बार रोज पीने से मूत्राशय में रहने वाली पथरी टूटकर बाहर निकल जाती है।
  • जामुन के 10-15 ग्राम कोमल पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें 2-3 नग काली मिर्च का चूर्ण बुरककर मिला लें। इसका सुबह-शाम सेवन करने से पथरी पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाती है। पथरी के लिए यह एक उत्तम उपचार है।

प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति सम्बन्धित कोर्स करने या अन्य किसी भी जानकारी के लिए सम्पर्क करें–9936943257