अंधावा गांव जाने वाले मार्ग पर नहर का पुल टूटने से आवागमन बाधित, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

मंझनपुर, कौशाम्बी : यूपी के कौशाम्बी के ब्लॉक सरसवां पश्चिम शरीरा मुख्य मार्ग के अंधावा गांव को जाने वाले नहर का पुल ओवर लोड के कारण सात महीनों से टूट गया है। जो रोज आने जाने वालों को मौत की दावत दे रहा है।

ग्रामीणों ने हादसे को टालने के लिए लाल झंडा गाड़ दिया है। जबकि आए दिन जिले के आला अधिकारियों की चार पहिया वाहन इसी टूटे हुए पुल से होकर फर्राटे भरते हुए गुजरती हैं। फ़िर भी पुल का निर्माण कराए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों के कानों में जू नहीं रेंग रही है। ग्रामीणों व वाहन चालकों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। पुल निर्माण के लिए कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन कोई भी समस्या का हल नहीं निकल सका।

मंझनपुर से विजय करन की जमीनी रिपोर्ट