जनपद बदायूँ के अलग-अलग थानों में लोगों द्वारा मोबाइल चोरी या गुम जाने की एफआईआर दर्ज करवाई गयी थी । एफआईआर के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा सभी मोबाइल को सर्विलांस पर लगाने के निर्देश दिए गये थे । सर्विलांस टीम के अथक प्रयासों से चोरी/गुम हुए 22 मोबाइल बरामद किये गये जिनकी कीमत लगभग 03 लाख रूपये है ।
एसएसपी बदायूँ द्वारा पुलिस कार्यालय में उक्त बरामद मोबाइलों के स्वामियों को बुलाकर मोबाइल वापस किये । मोबाइल स्वामी खोए हुए मोबाइल, जिनकी मिलने की कोई संभावना नही थी, पाकर अत्यंत प्रसन्न हुए । सभी मोबाइल स्वामियों द्वारा एसएसपी बदायूँ व सर्विलांस टीम को इसके लिए धन्यवाद दिया गया एवं भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी । एसएसपी बदायूँ द्वारा मोबाइल स्वामियों को अपने-अपने मोबाइल संभाल कर रखने की हिदायत दी गयी तथा बताया गया कि मोबाइलों में आपकी काफी महत्वपूर्ण सूचना होती है, जिनका किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दुरूपयोग किया जा सकता है ।
बरामद करने वाली स्वाट/सर्विलांस टीम-
1- निरीक्षक रामगोपाल शर्मा प्रभारी सर्विलांस सेल।
2- निरीक्षक महेन्द्र सिंह यादव प्रभारी स्वाट टीम।
3- का0 सौरभ शुक्ला सर्विलांस सेल।
4- का0 सचिन कुमार सर्विलांस सेल।
5- का0 लोकेन्द्र कुमार सर्विलांस सेल।
6- है0 का0 चन्द्रहास स्वाट टीम।
7- का0 आरिफ स्वाट टीम।
8- का0 मनोज कुमार स्वाट टीम।