पुलिस लाइन बदायूं में सैनिक सम्मेलन किया गया आयोजित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा पुलिस लाइन बदायूं में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया । सर्वप्रथम पूर्व सम्मेलन में प्राप्त समस्याओं एवं उनके निस्तारण के बारे में जानकारी की गयी । इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारीगण की समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी । समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिशा निर्देश दिये गये । इसके अतिरिक्त जनपद में विगत त्यौहारों कार्तिक पूर्णिमा आदि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर , समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त थाना प्रभारी की सराहना की गयी तथा दिनाँक 9-11-19 को अयोध्या प्रकरण के संबंध में आए माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय को लेकर जनपद में शांति व्यवस्था अक्षुण बनाये रखने के लिए सभी को धन्यवाद दिया गया। तथा इसी प्रकार 06 दिसंबर को भी चुनौती के रुप में लेकर जनपद में शांति व्यवस्था बनाए हेतु अपेक्षा की गयी ।

अपराध गोष्ठी का हुआ आयोजन

सैनिक सम्मेलन के उपरांत पुलिस लाइन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गयी जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना/शाखा प्रभारी एवं जनपद के अन्य अधि0गण द्वारा प्रतिभाग किया गया । गोष्ठी के दौरान निर्देशित किया गया कि थानों पर पंजीकृत पोक्सो एक्ट एवं महिला सम्बन्धी अपराधों की लम्बित विवेचनाओं तथा संगीन मुकदमों का अनावरण करते हुए शीघ्र निस्तारण किया जाये । थानों पर अकारण कोई माल मुकदमाती लम्बित न रखा जाये । घटनाओं का शीघ्र अनावरण कर प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी करना सुनिश्चित करें । इसके अतिरिक्त वांछित अपराधी, पुरस्कार घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने तथा गैंगस्टर, गुण्डा एक्ट, एनएसए, भूमाफिया व गौकशी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु भी निर्देशित किया गया । आई0जी0आर0एस0 एवं जन-शिकायत प्रपत्रों का जल्द निस्तारण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें । माननीय न्यायालय के आदेशों की तामीला शत-प्रतिशत करना सुनिश्चित करें । थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधी व हिस्ट्रीशीटर की समय-समय पर चैकिंग करते रहें । समस्त थाना प्रभारी द्वारा मय पुलिसबल के स्वयं पैदल गश्त करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघनता से चेकिंग की जाये एवं थाने पर आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या को शालीनता पूर्वक सुनते हुए निष्पक्षतापूर्वक निस्तारण किया जाये तथा सीसीटीएनएस परियोजना के अन्तर्गत आरोप पत्र दाखिल करते समय गवाह साक्षी का मोबाइल नं0 तथा सम्पूर्ण जानकारी जमा करें इसके लिए निर्देशित किया गया।

अयोध्या प्रकरण में आगामी 06 दिसंबर को भी चुनौती के रुप में लेकर जनपद में शांति व्यवस्था बनाए हेतु अपेक्षा की गयी । तथा हर छोटी-बडी गतिविधियों एवं साम्प्रदायिक सोहार्द बिगाडने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया । वर्तमान नबंवर माह ट्रैफिक माह के रुप में मनाया जा रहा है । टीएसआई को निर्देशित किया गया कि दुपहिया वाहनों की चैकिंग करते रहें तथा यातायात के नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं और खासतौर पर दोपहिया चालक हेलमेट लगाकर ही चलें।