बदायूं के विधानसभा सहसवान से राष्ट्रीय परिवर्तन दल के प्रत्याशी कुणाल यादव ने घर-घर जाकर कप प्लेट के निशान पर वोट करने की अपील की है।
आपको बता दें कि कुणाल यादव “यदु शुगर कॉरपोरेशन” के एमडी हैं और पूर्व मंत्री व सहसवान से विधायक रहे डीपी यादव के बेटे हैं।