पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर बालामऊ गाँव में युवाओं ने निकाला शांतिपूर्ण कैंडल मार्च

शहीदों की मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मिटने वालों का यही बाक़ी निशां होगा ।।

हरदोई : पुलवामा हमले की बरसी पर शहीदों की याद में बालामऊ गांव में उत्साही युवाओं की टोली ने कैण्डिल मार्च निकाला तर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी । 

ग्राम बालामऊ स्थित अशोक स्तंभ परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । करीब आधा सैकड़ा युवाओं ने कैंडल मार्च में भाग लिया । युवाओं ने अशोक स्तंभ पर शहीदों को याद करते हुए मोमबत्तियां जलाकर पुष्पांजलि अर्पित की । 

मालूम हो कि दो वर्ष पहले 14 फरवरी 2018 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जवानों के काफिले से आतंकवादियों की विस्फोटक लदी कार टकरा गई थी, जिसमें अनेक भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे । सीमा पार पाकिस्तान से आये आतंकवादियों द्वारा किया गय यह कायराना हमला देश को बड़ी चोट देने के उद्देश्य से किया गया था । लेकिन भारतीय फ़ौज की तत्परता और हौसले से दुश्मन देश की चाल नाकामयाब हो गयी किन्तु देश के 45 जांबाजों को प्राणोत्सर्ग करना पड़ा ।

श्रद्धांजलि समारोह के अवसर पर आशीष कुमार अंशुल ने कहा अमर बलिदानी यों का बलिदान हमें आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा यदि भविष्य में कभी ऐसा अवसर आता है तो हम सभी भी पीछे नहीं हटेंगे ।

सुधांशु दिवाकर ने कहा पुलवामा के आतंकी हमले में अपने प्राणों की बाजी लगाने वाले हर एक शहीद को हमारा नमन है राष्ट्रहित में अपनी जान देने वाले शहीद सदैव हमारे मार्गदर्शक बने रहेंगे ।

इस अवसर पर अनुज, अभय, अश्वनी, आशीष, आदर्श, सुधांशू, शिवसिंह, अनुज पटेल, मो० शकील, आदर्श, अभय चतुर्वेदी,  दीपक, सौरभ, सत्यम तिवारी, वरुण आदि युवा व किशोर मौजूद रहे ।