बालामऊ में पंचायत भवन परिसर में स्थित अशोक स्तम्भ पर पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एक पहल एक किरण संस्था के स्वयंसेवकों ने भाग लिया व पूरे गाँव में लगभग दो दर्जन युवाओं ने कैण्डिल मार्च किया। जिसमें नम आंखों से जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष आशीष पटेल अंशुल, सत्यम पटेल, आदित्य त्रिपाठी, सुधांशु दिवाकर, अनुज दिवाकर, अजीत दिवाकर मोनू, अभय चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र सक्सेना, उभरते हुए संगीतकार सौरभ पटेल, मो० आजाद, कपिल कुमार गौरव, अजय सक्सेना, राकेश कुमार काका आदि मौजूद रहे।