खीरा किसानों ने हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर लगाया जाम, एसडीम व कोतवाल ने खुलवाया रास्ता

 शाहाबाद (हरदोई)– नवीन मंडी समिति में खीरा आढ़तियों द्वारा 1 किलो ज्यादा तौल करने के विरोध में खीरा व्यापारियों ने एकजुट होकर आढ़तियों के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया । और मंडी समिति के सामने हरदोई शाहजहांपुर रोड जाम कर दिया । जिससे  दोनो ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई । सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम व कोतवाल ने खीरा किसानों से अपील कर किसी तरह जाम खुलवाया।

शाहाबाद खीरे की पैदावार का प्रमुख क्षेत्र माना जाता है। खीरा आढतियों द्वारा 5 किलो वजन के साथ 1 किलो का बाट रखकर अतिरिक्त खीरा तुलाई की जा रही थी। इस संबंध में खीरा किसानों ने कई बार आढतियों से विरोध दर्ज कराया । परंतु खीरा आढतियों ने किसानों की बात नहीं मानी । सोमवार को भी खीरा आढ़तियों ने 5 किलो के साथ 1 किलो का बांट  अतिरिक्त रखकर खीरा तौलना शुरू किया।  वैसे ही किसानों ने हंगामा काट दिया । हंगामा काटने के बाद सारे किसान एकजुट हो गए और मंडी के बाहर निकलकर हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर बैठ गए।  जिससे भारी जाम लग गया।  दोनों ओर से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई । सूचना पाकर एसडीएम सर्वेश कुमार गुप्ता कोतवाल उमाशंकर उत्तम मौके पर पहुंचे और खीरा किसानों को समझा कर जाम खुलवाने का अनुरोध किया । परंतु किसान आढतियों की मनमानी बंद करने तक अपनी मांग पर अड़े रहे।  प्रशासनिक अधिकारियों की मान मनौव्वल एवं अतिरिक्त तौल बंद कराने के आश्वासन के बाद खीरा किसानों ने जाम खोल दिया ।