कौशाम्बी- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शासन के निर्देशानुसार सघन चेकिंग अभियान के तहत कौशाम्बी एआरटीओ शंकर जी सिंह ने गुरुवार को ओवरलोड बालू लदे वाहनों का चालान किया। साथ ही ओवरलोड वाहनों से 25 लाख शमन शुल्क भी वसूला।
जिले में बालू घाटों के चलते ही सड़कों पर ओवरलोड गाड़ियां फर्राटा भरने लगीं। ओवरलोडिंग के कारण सड़कों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। सड़कें समय से पहले ही ध्वस्त होती जा रही हैं। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में आयेदिन ट्रैफिक जाम की समस्या भी बढ़ जाती है। इसलिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कौशाम्बी शंकर सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सैनी कालाकाकर रोड में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर तकरीबन 30 से अधिक बालू लदे ओवरलोड गाड़ियों का चालान किया। उन गाड़ियों से 25 लाख शमन शुल्क भी वसूला। उन्होंने 10 गाड़ियों को सीज भी कर दिया। एआरटीओ की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। वाहन चालक कार्रवाई से बचने के लिए अपने वाहन इधर उधर खड़ी करने लगे।
जिला संवाददाता आई वी 24 न्यूज़ मसुरिया दीन मौर्य कौशाम्बी, 9621680231