क्रांतिकारी गरीब सेवा फाउंडेशन द्वारा किया गया पौधारोपण

1001 वृक्ष लगाने का लिया संकल्प जिसमें 101 वृक्ष लगाए गए

पदाधिकारियों ने पौधारोपण कर भूमि हरी-भरी रखने का दिया सन्देश ।

कछौना/हरदोई:-5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्था क्रांतिकारी गरीब से फाउंडेशन संस्थान के पदाधिकारियों ने हरदोई के कछौना ब्लॉक में संस्थान के संकल्प 1001 वृक्ष को पूरा करने के लिए 101 पौधे लगाए और संस्थान के सभी जिले एवं ब्लॉक की कमेटियों को निर्देशित किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं । अपने पर्यावरण को हरा-भरा रखें ।

संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश विक्रम सिंह के निर्देश पर आज विश्व पर्यावरण दिवस को यादगार बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों ने मिलकर सामाजिक स्थल धार्मिक स्थल आज खुले क्षेत्रों में पौधारोपण किया और सभी ने अपने आसपास के पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया । साथ ही संस्थान द्वारा समय-समय पर किए जा रहे सभी सामाजिक कार्यों क को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया । साथी कार्यकारिणी अध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्भय सिंह के सहयोग एवं समर्थन से पौधारोपण का कार्य संपन्न हुआ जिसमे युवा प्रदेश अध्यक्ष पौरुष पाण्डेय ने पौधारोपण किया और समाज को अपने पर्यावरण को हरा भरा रहने का संदेश दिया और अपील की कि आज पर्यावरण दिवस पर अपने आस पास की पर शुद्ध वातावरण के लिए पांच पौधे अवश्य लगाए क्योंकि यही कल है । साथ में पदाधिकारी मुकेश सिंह, विनय सिंह, मयंक प्रताप सिंह, बेचेलाल, हर्ष गुप्ता, पुनीत तिवारी, हार्दिक सैनी, सिद्धार्थ सिंह, सौरभ आदि मौजूद रहे ।