आम आदमी पार्टी की पंजाब के सह-अध्यक्ष अमन अरोड़़ा ने अपना पद त्याग दिया है । राज्य इकाई के अध्यक्ष पद से इससे पहले संगरूर से सांसद भगवंत मान भी पार्टी की इस्तीफा दे चुके हैं । इन दोनों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब के अकाली दल नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के मादक पदार्थों के व्यापार में संलिप्त होने के आरोपों के लिए माफी मांगने के विरोध में अपने त्यागपत्र दिये हैं ।