कल दादरी विधानसभा मे “दिवाली मिलन समारोह” हेतु आमंत्रित दिल्ली राज्य की विधानसभा कस्तूरबानगर के विधायक व मुख्य अतिथि मदन लाल एवं भूतपूर्व विधायक नितिन त्यागी व समस्त प्रदेश व जिला प्रभारियों का संजय तुगलपुर के गृह निवास पर उनके द्वारा भव्य स्वागत व सत्कार किया गया। उनके इस कार्य हेतु दादरी विधानसभा के बड़े-बुजुर्गों द्वारा भरपूर आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। आगामी विधानसभा चुनाव में दादरी से आम आदमी पार्टी के विधायक पद हेतु मत देने का आशीर्वाद एवं शुभकामना भी उन्हें मिलीं।

सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी द्वारा 2 बार इंटरनल सर्वे में दादरी विधानसभा के लगभग 83% मतदाताओं द्वारा संजय ‘तुगलपुर’ जी द्वारा किये गए उनके सामाजिक कार्यों एवं पूर्वजों खासकर उनके पिता जी महेंद्र प्रधान जी के द्वारा किये जनहितार्थ कार्यों के लिए इसबार मतदाता दादरी विधानसभा में संजय ‘तुगलपुर’ जी को अपना विधायक मान चुकी है। उनकी सभाओं में उमड़ रही भीड़ भी इस बात का गवाह है कि उन्हें जनता का स्नेह प्राप्त हो रहा है।
