पिहानी क्षेत्र में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करने की कोतवाली पिहानी मे तहरीर दी जिसमे बताया कि मेरी बेटी शनिवार को 1बजे के लगभग मेरे भाई के मकान जो कि बाग मे बना हुआ है वहाँ से घर आ रही थी । जब वह गाँव के अन्दर पहुंची तो अनूप पुत्र प्यारे व ओमकार पुत्र रतीभान निवासी कुल्हावर ने मेरी बेटी के साथ छेड़छाड़ की । उसके शोर करने पर मेरा छोटा भाई दौड़ पडा तो वह उसे छोड कर भाग गये ।