आगरा-
- PRV0037 ने थाना सदर अन्तर्गत देवरी रोड,सदर बाजार में कमरा अन्दर से बन्द करके फांसी लगाने की कोशिश कर रहें युवक को तुरंत कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को सकुशल बचाया !
- स्कूल जाते समय अज्ञात लोगों द्वारा बेहोश कर अगवा करके लखनऊ से आगरा लाये गये रेडरोज़ स्कूल, सरोजनी नगर के छात्र 12 वर्षीय अमन किदवई को PRV0006 ने सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया ! एक कॉलर ने यूपी100 को समय से सूचना देकर आगरा कैण्ट स्टेशन पर भटक रहे लखनऊ से अगवा हुए छात्र को किसी अनहोनी से बचाकर एक सच्चे नागरिक होने का दायित्व निभाया, जिसकी यूपी100 ने भूरि-भूरि प्रशंसा की है !