● पुलिस की जांच में हुआ खुलासा पुलिस ने लूट की फर्जी कहानी पर नहीं दर्ज किया लूट का मुकदमा
कौशांबी। सराय अकिल कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर धर्मपुर निवासी बाबूलाल सिंह संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत हैं और उन्होंने सराय अकिल थानेदार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह 20 हजार रुपए वसूली की सरकारी रकम और सरकारी बस्ता अभिलेख लेकर वह बाइक से घर वापस जा रहे थे कि गांव के बाहर नाले के पास उन्हें गांव के ही 6 लोग मिले और उन्हें मारपीट कर बस्ता और बीस हजार रुपए छीन लिया।
बाद में बैग वहीं फेंककर लुटेरे फरार हो गए लूट की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस ने घटना की तह में जाकर सच्चाई खंगालना शुरू कर दिया। जांच के दौरान मालूम हुआ कि संग्रह अमीन का गांव के लोगों से पूर्व से विवाद चल रहा है और इसी विवाद के चलते अमीन ने सरकारी रकम को पहले गायब कर दिया और फिर बाद में विरोधियों को फसाने के लिए झूठी तहरीर देकर लूट का मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया है। पुलिस की जांच में संग्रह अमीन के कारनामे उजागर हो चुके हैं। जिस पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया है।