कछौना, हरदोई। सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने नायब तहसीलदार देवानन्द श्रीवास्तव के उचित व्यवहार न करने की शिकायत विशेषाधिकार समिति शासन व जिलाधिकारी से की है।
सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल जनता दर्शन के दौरान आम जनमानस की समस्याओं को सुन रहे थे। उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर रहे थे। इसी क्रम में नायब तहसीलदार से दूरभाष पर वार्ता की, अपना परिचय देने के बावजूद अशिष्टता पूर्ण रवैया किया। जिससे आहत होकर उन्होंने माननीय सभापति विशेषाधिकार समिति उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ व जिलाधिकारी से शिकायत की है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता