कौशाम्बी : अल्पसंख्यक विभाग जिला कांग्रेस कमेटी के जिला चेयरमैन तमजीद अहमद के निवास स्थान भरवारी नगर पालिका परिषद में एक बैठक आहूत की गई । जिसकी अध्यक्षता जिला चेयरमैन तमजीद अहमद ने की ।
बैठक में जिला कार्यकारिणी अल्पसंख्यक विभाग जिला कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया और जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी । उम्मीद जताई कि कार्यकारिणी के पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी व श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी और श्रीमती प्रियंका गांधी की नीति को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे । साथ ही नदीम जावेद व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू एवं प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष शहनवाज आलम के हाथों को मजबूत करने का संकल्प दिलाया ।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी, मकसूद कुरैशी, इरशाद अहमद, इसरार अहमद, नदीम अहमद, सरवरे आलम, अब्बास अहमद, अल्फैज आदि तमाम कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।