कौशांबी। करारी थाना क्षेत्र के किंग नगर करारी निवासी एक शराबी पति ने पत्नी को बीती रात 11:00 बजे लाठी-डंडों व लातों से मारपीट कर घायल कर दिया।

आपको बताते चलें कि अशर्फी लाल मौर्य निवासी परसीपुर थाना सैनी ने अपनी पुत्री मीना देवी की दूसरी शादी पिछले साल दो बच्चों के पिता राजू पुत्र बलराम सिंह निवासी किंग नगर करारी थाना करारी के साथ किया था। 7 जून की रात 11:00 बजे राजू नशे में धुत होकर अपनी पत्नी मीना देवी को बेवजह मारने पीटने लगा। पीड़िता मीना देवी ने अपने पति की यह हरकत देख विरोध करने लगी तो इतने में आपा खो बैठे शराबी पति राजू ने पीड़िता को लाठी-डंडों लात घूंसो पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता मीना देवी अपने पिता अशर्फीलाल मौर्य को फोन करके आपबीती बताया बेटी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना पाते ही आनन फानन पुत्री के ससुराल पहुंच गए। प्रार्थी पीड़िता मीना देवी के पिता अशर्फीलाल कोतवाली करारी पहुंच लिखित शिकायत पत्र देते हुए बताया कि दामाद राजू ने बेरहमी से लाठी-डंडों लात घूंसो से मारपीट कर घायल कर दिया।