ग्रामीण क्षेत्र की 486 पुल-पुलियों का जीर्णोद्धार एवं नवनिर्माण कराया जायेगा : अविनाश कुमार

पुल-पुलियों का जीर्णोद्धार एवं नवनिर्माण हो जाने से गांव का आवागमन सुरक्षित एवं सुगम होगा – रजनी तिवारी

जलशक्ति विभाग के अन्तर्गत सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की प्रदेश में 25050 नहरों पर पुल-पुलियों का जीर्णोद्धार एवं नव निर्माण कार्यो के साथ मुख्यमंत्री श्री योगीआदित्य नाथ जी ने जनपद की समस्त विधान सभाओं की नहरों पर होने वाले 486 पुल-पुलियों का जीर्णोद्धार एवं नव निर्माण कार्यो के महाभियान का शुभारम्भ लखनऊ से वीडियो क्रान्फ्रेसिंग के माध्यम से किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थिति एन0आई0सी0 में वीडियो क्रान्फेसिंग के उपरान्त शाहाबाद की विधायक रजनी तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार के निर्णय अनुसार पुल-पुलियों का जीर्णोद्धार एवं नवनिर्माण हो जाने पर ग्रामीण जनता का आवागमन सुरक्षित एवं सुगम हो जायेगा।

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि विधायकों एवं ग्रामीणों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार जनपद की विधान सभा सवायजपुर की 03, साण्डी की 51, बिलग्राम मल्लावां की 25, सण्डीला की 80, बालामऊ की 136, शाहाबाद की 40, हरदोई की 44 तथा गोपामऊ की 107 सहित कुल 486 पुल-पुलियों का जीर्णोद्वार एवं नव निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता परक एवं मानक के अनुरूप कराया जायेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता शारदा नहर अखिलेश गौतम को निर्देश दिये कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार समस्त पुल-पुलियों का जीर्णोद्वार एवं नव निर्माण कार्यो का शुभारम्भ संबंधित विधान सभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से तत्काल प्रभाव से करना सुनिश्चित करें। वीडियो क्रान्फेसिंग के दौरान जिला विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, अधिशासी अभियंता राष्टीय जल प्रबन्धन योजना ए0के0 वर्मा आदि उपस्थित रहे।