बुज़ुर्गों की अनकही दास्तान के मुखपृष्ठ का लोकार्पण वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए समर्पित दादीदादा फॉउण्डेशन द्वारा प्रस्तुत पुस्तक ‘कोरोनानामा : बुजुर्गों की अनकही दास्तान’ के मुखपृष्ठ का अनावरण आज ७ फरवरी को प्रयागराज में चर्चित कवि कुमार विश्वास ने किया । पुस्तक का संपादन युवा स्तम्भकार एवं ब्रॉडकास्टर अमित राजपूत द्वारा किया गया।

पुस्तक ‘कोरोनानामा – बुजुर्गों की अनकही दास्तान’ मूलरूप से रिपोर्ताज-संग्रह है, जो कोरोना-काल में बुजुर्गों के प्रति सजगता को परिलक्षित करती हुई उनकी विशिष्ट भूमिकाओं पर केन्द्रित एक ग्राउण्ड रिपोर्ट है।