कौशाम्बी। सिराथू तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अफजलपुरवारी के बाले का पुरवा नामक गांव में विकास के नाम पर बस लीपा पोती हुई है। गरीबों के गुजारा बसर करने के लिए अभी भी छत नहीं है। अन्य किसी भी मूलभूत सुविधा का लाभ आज तक इन गरीबों को नहीं मिल पाया है।

जिम्मेदार ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव एवं आला अधिकारियों की मिलीभगत से यहां गरीबों का शोषण बराबर चल रहा है। मुख्यमंत्री आवास योजना की सूची में नाम होते हुए भी उनको आवास की सुविधा अभी भी उपलब्ध नहीं हुई है। न जाने इन भ्रष्ट ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव एवं आलाधिकारियों पर जिला अधिकारी की कब नजर पड़ेगी? ऐसे गैरजिम्मेदार लोग पर कब कठोर कार्रवाई की जायेगी? आख़िर कब इन गरीब लोग को मुख्यमंत्री आवास मिलेगा?
कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट