केदारेश्वर मंदिर पर बारहवीं श्री राम कथा का शुभारंभ

बेहंदर/हरदोई – बेहंदर कला के ग्राम प्रधान राजकुमार उर्फ राजू के द्वारा केदारेश्वर मंदिर पर बारहवीं श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा हैं।

कथावाचक अनिल पाण्डेय के द्वारा प्रथम दिन भगवान शिव कैलाश पर्वत पर विराजित हैं। भगवान शिव रामचंद्र की कथा सुनने के लिए कैलाश पर्वत से नीचे उतर कर अगस्त मुनि के आश्रम पर चले क्योंकि भगवान शिव राम जी के बहुत बड़े भक्त हैं। “रचि महेश निज मानस राखा” शिव जी ने राम कथा “मुनि बर्ज बखानी सुनी महेश परमसुख मानी” लेकिन शिव जी ने कथा को सुना और माना लेकिन सती माता जी ने कथा को सुना नहीं यदि सुनी होती तो भगवान राम पर कभी शंका नहीं करती। भगवान शिव जी ने जब कथा को सुना तो सुना मुन्नी अगस्त जी से कहा है कि हे गुरुदेव मैंने कथा सुनी है कुछ दक्षिणा ले लीजिए तो अगस्त जी ने कहा प्रभु जिन राम की मैंने कथा सुनाया है। आप उनके दर्शन करा दे मैं उनके दर्शन करना चाहता हूं। “ऋषि पूछी हर भगत सुहाई कहीं शंभू अधिकारी पाई” ।

इस शुभ अवसर पर बेहंदर कला के ग्राम प्रधान और केदारेश्वर मंदिर के अध्यक्ष श्री श्री दिगंबर 108 स्वामी सत्यानंद गिरी महाराज खड़े श्री नागा बाबा संत मंत परमहंस आश्रम योगाभ्यास सतगुरु सेवा समिति दिल्ली के निवासी गुरु जी के द्वारा ग्राम वासियों को आशीर्वाद प्रदान किया गया। कथा के आयोजन कर्ता देवी शरण, राम कुमार, राजकुमार उर्फ राजू सोनी प्रधान बेहंदर कला, इंद्र कुमार, हरिराम, हरि श्याम, अनुज एवं समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने भगवान शिव की महिमा सुनी।