‘मोदी-सरकार’ से देश को उत्तर चाहिए

डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय


डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय
(प्रख्यात भाषाविद्-समीक्षक)

सुना है, तथाकथित मोदी-सरकार के चार वर्ष ‘अब’ पूरे हो चुके हैं।
अब मोदी-सरकार को चलानेवाले देश की जनता को उत्तर दें :—–
१- अभी तक लोकायुक्त का गठन क्यों नहीं किया गया?
२- देश के दो करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोज़गार देने का आश्वासन, यानी पिछले चार वर्षों में आठ करोड़ बेरोज़गार युवकों को रोज़गार क्यों नहीं दिया गया?
३- १०० दिनों के भीतर विदेश से ‘काला धन’ क्यों नहीं लाया गया?
४- आज प्रतिदिन ३० मिनट के भीतर देश का किसान आत्महत्या क्यों कर रहा है?
५- ‘नारी-स्वाभिमान की रक्षा’ करने की बात करनेवाली सरकार में प्रतिदिन ४ वर्ष की बच्ची से लेकर ६०-७० वर्ष की अवस्था तक की नारी के साथ ‘हृदय-विदारक’ घटनाएँ की जा रही हैं। सरकार क्या कर रही है?
६- महँगाई की मार से देश की जनता बुरी तरह से त्रस्त है, सरकार क्या कर रही है?
७- जम्मू-कश्मीर से तथाकथित ‘धारा ३७०’ क्यों नहीं हटायी जा रही है?
८- पाकिस्तान जाकर ‘एक के बदले ग्यारह’ सिर लाने की ‘साहसिक’ घोषणा ‘कायरता’ में कैसे बदल गयी?
(सर्वाधिक सुरक्षित : डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, इलाहाबाद; २६ मई, २०१८ ई०)