● दूसरे को फंसाने के लिए अपने ही साले से चलवाई खुद पर गोली
उत्तर प्रदेश के निर्वाचन क्षेत्र मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष के साथ हुए गोली कांड में नया खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस की जांच वा पूछताछ में आयुष के साले में जुर्म कबूल कर लिया की आयुष के कहने पर ही उसके साले आदर्श ने उसपर गोली चलाई थी। पुलिस को घटना स्थल से बरामद हुई पिस्टल का लाइसेंस आयुष के नाम पर ही है और इसी से आयुष ने खुद पर गोली भी चलवाई।

आयुष के साले आदर्श ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल करते हुए पूरे मामले का खुलासा करते हुए ये बताया की एक षड्यंत्र के तहत कुछ लोगों को फंसाने की मंशा से आयुष ने खुद को गोली लगवाई थी। आदर्श ने यह भी आरोप लगाया की आयुष के कहने पर ही आदर्श को गोली चलाने पर मजबूर होना पड़ा क्योंकि आयुष कुछ लोगों को फंसाने की साजिश कर रहा था। कांड के पहले आदर्श ने पुलिस को फोन करके बताया की मड़ियांव इलाके के छठामील चौराहे के पास कुछ बाइक सवार बदमाशों ने आयुष को गोली मार दी है।
पूरी साजिश के झूठ का भंडाफोड़ कैसे हुआ?
मंगलवार की देर रात आयुष के साले आदर्श ने 112 पर पुलिस को फोन कर सूचना दी की मड़ियाव इलाके के छठामील चौराहे के पास दोनो टहल रहे थे की तभी बाइक पर आए कुछ बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी, उसने पुलिस को यह बताया की वह कुछ आगे चल रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक के गुजरने और गोली चलने को आवाज आई, जब उसने पीछे मुड़कर देखा तो आयुष को गोली लगी थी और वो जमीन पर गिर पड़ा था। हालांकि पुलिस के द्वारा सख्ती से पूछताछ पर ये बात पूरी तरह से झूठ साबित हुई आयुष पर गोली चलाने वाला कोई और नही उसका करीबी रिश्तेदार उसका साल आदर्श ही है। आयुष की मां जय देवी कौशल भी मलिहाबाद से भाजपा से विधायक हैं
पुलिस द्वारा पूछताछ अभी भी जारी है
पुलिस आयुष के परिवारजनों से इस मामले में अब भी पूछताछ कर रही है। सांसद कौशल किशोर ने अभी किसी के भी खिलाफ एफ.आई.आर से साफ इंकार कर दिया है आपको बताते चलें की आयुष ने अपनी मर्जी से विवाह जिससे लड़का लड़की दोनो के ही परिवार वाले नाखुश थे। जिसके चलते आयुष अपने परिवार वालों से अलग किराए पर मकान लेकर रहता था उसी मकान से कुछ ही दूरी पर आयुष ने गोली कांड को अंजाम दिया।
अवनीश मिश्रा