रिपोर्ट – सिद्धांत सिंह
राजधानी लखनऊ में बढ़ते साइबर क्राइम को लेकर को आज हजरतगंज कोतवाली में साइबर क्राइम सेल कार्यालय का पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने उद्घाटन किया। इस साइबर सेल में एसीपी साइबर विवेक रंजन समेत 17 साइबर क्राइम ऑफिसर मौजूद रहेंगे।
इस दौरान पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि साइबर क्राइम तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसकी कोई सीमा नहीं है। शहर में अपराध होता है और जालसाज दूसरे राज्य में बैठकर अपराध को अंजाम देता है। इसी को देखते हुए नवनिर्मित साइबर क्राइम सेल कार्यालय बनाया गया है। वहीं साइबर अपराध से लोग को जागरूक करने के लिए जिंगल बेल टोन बनाई गई। जिससे लोग को साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया जा सके। इस मौके पर जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर पीयूष मोयार्ड, जेसीपी क्राइम नीलाब्जा चौधरी और साइबर क्राइम सेल एसीपी विवेक रंजन समेत 17 साइबर क्राइम सेल के पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।