दिन व रात में हो रही विद्युत कटौती को बन्द कराने हेतु लिखा ऊर्जा मंत्री को पत्र

कछौना(हरदोई):  इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, नगर से लेकर पूरे क्षेत्र में गर्मी अपना प्रभाव जमकर दिखा रही है। नगर समेत समूचे ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों हो रही विद्युत कटौती को लेकर हाहाकार मचा है।

विद्युत विभाग आपूर्ति शेड्यूल के दौरान भी कई-कई घण्टे कटौती कर रहा है, चाहे दिन हो या रात। सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में 18 घण्टे विद्युत आपूर्ति की सुनिश्चितता की घोषणा इन दिनों हवा-हवाई साबित हो रही है। नगर में हो रही इस विद्युत कटौती को लेकर नगर के सभासदपति नवनीत ने ऊर्जा मंत्री को अवगत कराया है और इसे जनहित में तत्काल प्रभाव से बन्द कराने व 18 घण्टे की विद्युत आपूर्ति जल्द से जल्द सुनिश्चित कराने को कहा है।


रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता