हरदोई- कोतवाली मल्लावाँ क्षेत्र में तालाब मे मछली पकडने गये भाई को बुलाने गया भाई तलाब में गिर गया और डूब गया लोगों ने उसे निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चूको थी। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
कस्बे के मोहल्ला मोहउद्दीनपुर निवासी आरिफ(21)शनिवार की सुबह मोहल्ले के निकट तालाब मे मछली पकडने गया था। जिसको उसका छोटा भाई इरशाद उर्फ पट्टे (18) बुलाने गया था।तालाब के निकट पहुचा ही था कि इरशाद का संतुलन बिगड गया और गहरे पानी मे चला गया। उसका बडा भाई तालाब मे घुस कर निकालने का प्रयास किया गहराई अधिक होने के कारण वह भी डूबने लगा। जानकारी होने पर मोहल्ले के लोगो ने तालाब मे जाल डालकर आरिफ और इरशाद को बाहर निकाला लेकिन तब तक इरशाद की मौत हो गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।