उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधीन राजकीय फल संरक्षण केन्द्र ने अवगत कराया है कि 13 नवम्बर 2018 से 26 नवम्बर 2018 तक आयोजित किये गये ढ़ाबा फास्ट फूड रेस्टोरेन्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सभासद प्रमोद सिंह के द्वारा किया गया।
समापन अवसर पर प्रशिक्षार्थियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वावलम्बी बनने के लिए दृण्ड़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है। यह प्रशिक्षण स्वतः रोजगार के लिए मील का पत्थर साबित होगा। आज बेरोजगारी के आलम में हमे कुछ न कुछ करके स्वनिर्भर रहना चाहिए। इस क्षेत्र में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा नगर पालिका परिषद से आप लोगो को पूर्ण सहयोग प्राप्त होता रहेगा। आगे आने वाले समय में पाक कला की महती आवश्यकता होगी। विकसित देश बनाने के लिए ढाबा फास्ट फूड एण्ड रेस्टोरेन्ट का बहुत महत्व है।
केन्द्र कार्यवाहक प्रभारी धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि आज के समय में प्रचलित पिज्जा, बर्गर, फ्राइड राइस, क्रीम आफ टोमैटो सूप, स्टण्ड पनीर पकौड़ा आदि व्यंजनो के माध्यम से स्वतः रोजगार करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक अशोक कुमार, राम औतार आदि उपस्थित रहे।