अलाव पर किसी बात को लेकर हो रही चर्चा ने विवाद का रूप ले लिया जिसके बाद दो पक्ष भिड़ गए।दोनों।पक्षों में विवाद में एक किशोरी समेत चार लोग घायल हो गए जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।यहां एक युवक ने पुत्री के साथ छेड़छाड़ के विरोध पर मारपीट का आरोप लगाया है।पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दोनों पक्षों से बीस लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।
मामला हरदोई के पिहानी कोतवाली इलाके का है।यहां के महोलिया जरेली में अलाव तापते समय दो लोगों में किसी बात को लेकर चर्चा होने लगी और बढते बढ़ते चर्चा से बहस होने लगी।बहस के बीच दोनों उग्र हो गए तो मारपीट पर उतारू हो गए।इसी बीच दोनों पक्षों के काफी लोग जुट गए तो पत्थर चल उठे जिसमे एक पक्ष से चार लोगों को गंभीर चोट आ गयी जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया । अस्पताल पहुंचे युवक ने अपनी पुत्री को शौच जाते समय छेड़छाड़ किये जाने का आरोप लगाकर पिटाई करने का आरोप दूसरे पक्ष पर लगाया है।मामले में जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष श्यामबाबू शुक्ल ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दोनों पक्षों के बीस लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।