भारतीय किसान मजदूर यूनियन के जिला सचिव ने वितरित किये राहगीरों को मास्क

IV24 से आशुतोष अवस्थी की रिपोर्ट

हरियावां (हरदोई):- नोवेल कोरोना वायरस से जहां पूरा विश्व जूझ रहा है वहीं भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर धनंजय सिंह ने इस महामारी से निपटने के लिए 31 जुलाई शुक्रवार को,भारतीय किसान मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह व युवा जिलाध्यक्ष अनीश सिंह के निर्देश पर आज शुक्रवार को संगठन व पुरेला विद्यालय के मां भगवती इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य की मौजूदगी में दर्जनों राहगीर लोगों को भारतीय किसान मजदूर यूनियन के जिलासचिव रवीश कुमार ने मास्क वितरित किये। इस मौके पर संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने संगठन द्वारा मास्क बांटे जाने की सराहना की है।

भारतीय किसान मजदूर यूनियन संघ की बैठक मां भगवती इण्टर कालेज पुरेला में हुई । इसमें देश में फैली संक्रामक बीमारी कोरोना वायरस पर विशेष रूप से चर्चा की गई। साथ ही यह तय हुआ कि इस बीमारी से बचने के लिए संघ दुकानदारों एवं मजदूरों के बीच मास्क एवं सैनेटाइजर का वितरण करेगा। डेली मार्केट परिसर में साफ-सफाई नियमित रूप से करने एवं ब्लीचिग पाउड़र के छिड़काव करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए जगह-जगह सूचना पट लगाने का निर्णय लिया गया । जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा अधिकारियों द्वारा समय-समय पर साफ-सफाई पर ध्यान देते हुए अधिकारी निगरानी करे तथा इसकी जांच कर कार्यवाही करें । इस मौके पर जिलाध्यक्ष राहुल सिंह व युवा जिलाध्यक्ष अनीश सिंह; मीडिया प्रभारी विशेष श्रीवास्तव ; जिलासचिव रवीश कुमार ; रूपेंद्र कुमार सिंह ; रामदास वर्मा व विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।