ब्यूरो हरदोई-
मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के तत्वाधान में 10 दिसंबर 2017 रविवार को सुबह 10:00 बजे कैनाल रोड मोहल्ला खगेश्वरपुरवा में संगठन के लखनऊ मंडल अध्यक्ष ऋषि कुमार सैनी के आवास पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी फिरोज अहमद होंगे। जिला अध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम में जिले की समस्त कार्यकारिणी से समय से उपस्थित होने का आवाहन किया है।