जिलाधिकारी पुलकित खरे ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा है कि सरकारी विभागों की जमीनों पर अनाधिकृत अतिक्रमण/कब्जों के प्रकरण संज्ञान में आये हैं। उन्होने सभी अधिकारियों से कहा है कि वह अवगत करायें कि उनके विभाग की किसी भी सरकारी भूमि पर अनाधिकृत अतिक्रमण/कब्जा तो नही है, यदि ऐसी किसी भूमि पर अतिक्रमण/कब्जा है तो कुल कितने क्षेत्रफल पर अनाधिकृत अतिक्रमण/कब्जा और कब से है तथा किसके द्वारा किया गया और अब तक इस संबन्ध में क्या कार्यवाही की गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि इसके संबन्ध में सूचना 31 दिसम्बर की सायं तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
Related Articles
पुलिस वेरीफिकेशन के बाद नये सदस्यों को सदस्यता दी जायेगीः- जिलाधिकारी
August 24, 2018
0
कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लोन आदि के लिये दौड़ाया न जाये :-जिलाधिकारी
January 19, 2018
0
पीआरवी ने पकड़ी लगभग 40 लीटर कच्ची शराब
December 25, 2017
0